Showing posts with label दिवाली. Show all posts
Showing posts with label दिवाली. Show all posts

Friday, October 24, 2025

शुभ दिवाली

 दीपोत्सव की ढेरों शुभकामनाएं 

जगमग दीप जले हर आँगन में, 
हर कोना मुस्काए,
माँ लक्ष्मी के चरण पड़े , 
खुशियों के फूल खिलाए।

बुद्धि और सुख के दाता,
श्री गणपति  पूजे जाएँ, 
 कृपा से उनकी, सारे विघ्न-विकार दूर हो जाए

सोने सी चमके हर हथेली,  
हर हाथ कर्म से उजियारा हो,
हर मन में प्रेम का दीप जले, 
ना किसी भी घर में अंधियारा हो।

 कण कण धरा का रोशन हो,
हर खेत स्वर्ण की भांति सजे
हर दिल में सूरज आशा का 
घर घर में मंगल गान बजे

बाजे बजें, हँसी बिखेरे,
 दीपक चमके घर घर मे,
 माँ लक्ष्मी सुख समृद्धि दे
गाँव गाँव और शहर शहर में

सपने सबके पूरे हों 
और जीवन में उल्लास रहे
स्नेह सुगंध हम मिल फैलाए 
और आपस में विश्वास रहे।

माँ लक्ष्मी की कृपा रहे
श्री गणपति का आशीर्वाद,
मेरी यही शुभकामना सबको 
जीवन में ना हो कोई अवसाद ।
   ... सर्वेश दुबे
🏮🏮🏮🏮🏮
🪔🪔🪔🪔🪔

Wednesday, November 12, 2008

दिवाली

हर चेहरे पे खुशियाँ हो
और जीवन मे हरियाली हो
शहर गाँव सब विकसित हो
घर - घर मे खुशहाली हो
यही पार्थना प्रभु से मेरी
मंगलदीप दिवाली हो

कोई दुखी मन धरा पे हो ना
चमके धरा का कोनाकोना
फ़ोड पटाखे खुशियाँ मनायें
खील बताशे जमकर खाये
पकवान भरी हर थाली हो
यही पार्थना प्रभु से मेरी
मंगलदीप दिवाली हो

गणेश लक्ष्मी की महिमा हो
हर जन की अपनी गरिमा हो
धन सम्प्दा घर आये अपार
खुशियों से भर जाये संसार
रजत बने धरती का कण-कण
ना कोई कोना खाली हो
यही पार्थना प्रभु से मेरी
मंगलदीप दिवाली हो